भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बोले- दुनिया में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

West Champaran भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बेतिया स्थित अपने आवास पर की प्रेसवार्ता। कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला हैं बजट। बजट को लेकर विरोधियों की अफवाह को किया दूर।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 03:52 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बोले- दुनिया में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर
बेतिया स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि दुनिया में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की वजह से कोविड विपदा में जिस तरह भारत उबरा, वह असाधारण सफलता है। बजट को लेकर विरोधियों की ओर से अफवाहें फैलाईं जा रही हैं। लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। यह बजट देशवासियों की सेहत और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली है। सरकार की ओर से आत्म निर्भर भारत की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। वे शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि बजट से देश की आधारभूत क्षमता, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। बजट में 75 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को मिली टैक्स छूट और स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना की वैश्विक आपदा से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बजट के जरिए योजना बद्ध तरीके से सरकार की योजनाओं की रूप रेखा प्रस्तुत किया है। बजट संतुलित और देश की अर्थव्यवस्था की गति तेज करने वाला है।

 बजट में समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ है। सभी वर्गाे को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया गया है। इसमें वंचितों के सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। निजी निवेश के मौके भी बढ़ाए गए है। स्वास्थ्य बजट में 137 फीसद की ऐतिहासिक वृद्धि सरकार की नागरिकों क्र प्रति चिंता को दर्शाती है। पंद्रहवीं वित्त आयोग के अनुशंसा के अनुसार 41 प्रतिशत राशि राज्य सरकारों को दिया जाना स्वागतयोग्य कदम है। किया। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, रक्षा और स्वास्थ्य के विकास को रफ्तार मिलेगा। गैस पाइप लाइन से एक सौ नए शहरों को जोड़े जाने से लोगों को लाभ मिलेगा।

 कामकाजी महिलाओं को शिफ्टों में काम करने की अनुमति सराहनीय है। बजट में गांव व किसानों को मजबूत करने की पहल की गई है। कृषि क्षेत्र को मिलने वाले क्रेडिट टारगेट को बढ़ाकर 16 लाख कर दिया गया है। जिससे किसानों को ऋण लेने में आसानी होगी। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के प्रावधान से करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, रवि सिंह, पन्नालाल साह, संजीव कुमार मिंटू, धनरंजन कुशवाहा, मनोज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी