पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टोली बनाकर जाएंगे घर-घर

गोशाला चौक से पार्टी का मेरा परिवार, भाजपा परिवारÓ कार्यक्रम का आगाज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण सप्ताह के रूप में मना रही पार्टी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 09:41 AM (IST)
पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टोली बनाकर जाएंगे घर-घर
पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टोली बनाकर जाएंगे घर-घर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान की मंगलवार को शुरुआत की। यह दो मार्च तक चलेगा। 'मेरा परिवार भाजपा परिवारÓ कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का झंडा, पोस्टर, स्टीकर और पंपलेट देंगे।

 रामदयालु मंडल के वार्ड-48 के गोशाला चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने बताया कि इसमें पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाएंगे। वहां वे पार्टी का झंडा लगाएंगे। उसकी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करेंगे। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों का पंपलेट भी देंगे।

 प्रदेश मंत्री राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण सप्ताह के रूप में पूरे राज्य में मनाया जाएगा। इसके तहत पार्टी 'भारत के मन की बात मोदी के साथÓ, 'मेरा परिवार भाजपा परिवारÓ, 'सहयोग और समर्थनÓ अभियान चलाया जाएगा।

 भाजपा नेत्री डॉ. ममता रानी ने कहा कि अन्य दल में परिवार के सदस्य ही पार्टी संभाल रहे। भाजपा मे पार्टी के लोग ही परिवार हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार युवा, महिला, बच्चों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया।

 अभियान के क्रम में पार्टी के नए नारे भी गूंजे। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, राजेश रोशन, हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री निर्मला साहू, अजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रामदयालु मंडल अध्यक्ष अमिताभ कुमार,तेजनारायण शर्मा, सुमीत कुमार, मनीष कुमार चंचल, नंदकिशोर, प्रभात चौधरी, अनिल यादव, दिनेश चौधरी, सोनी कुमारी, प्रशांत राज, मुस्ताक अहमद, संजय ठाकुर, सिद्धार्थ चौधरी, राजा सिंह, गौतम सराफ समेत दर्जना पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी