भाजपा मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित

कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर सुस्ता में अभिमन्यु सिंह के आवास पर भाजपा के नए मंडल पदाधिकारियों को विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:10 AM (IST)
भाजपा मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित
भाजपा मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर सुस्ता में अभिमन्यु सिंह के आवास पर भाजपा के नए मंडल पदाधिकारियों को विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। दो महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री व एक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों से बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। मौके पर मंडल महामंत्री मंजय ठाकुर, छोटू दास ,उपाध्यक्ष उमेश राज, दिनेश पासवान ,जितेंद्र झा , अभिषेक कुमार प्रिंस ,निरंजन राम, सुनील सहनी, चंदन सहनी निरंजन राम, रेखा देवी, राजेश पासवान सहित मनियारी मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर, कटरा प्रखंड के पहसौल स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा कटरा उत्तरी मंडल की बैठक शिशिर झा की अध्यक्षता में हुई। समर्पण दिवस के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते हुए संगठन का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने अंगवस्त्र भेंट कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर रामश्रेष्ठ सहनी, अवधेश झा, संजय चौधरी, रतिकांत चौधरी, राजीव कुमार, अमित कुमार शर्मा, हरिओम कुमार, विमल कुमार सिंह, अशोक साह, नंद किशोर यादव आदि थे। इधर, संगठन विस्तार के बाद शिशिर झा अध्यक्ष, सतीश कुंवर, नवल ठाकुर, विनोद दास, शंभू ठाकुर, राहुल साह, निरंजन साह उपाध्यक्ष, नंद किशोर यादव व आशीष राम महामंत्री, मंत्री पद पर मणि भूषण सिंह, मालती देवी, चंदा देवी, प्रमिला देवी, राजवती देवी, ममता कर्ण, तथा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह बनाए गए। मोतीपुर : प्रखंड के चौकिया गांव स्थित बीबीएस विद्यापीठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा नेता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला मंत्री इंदिरा सिंह, संजीव झा ने सीएए की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता बरूराज मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू कुशवाहा ने की। विद्यालय संचालक मुन्ना सिंह ने भाजपा नेता को तलवार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी