भाजपा ने पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज को आगे बढ़ाया

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने कहा है कि आज देश की कमान गरीब के बेटा व पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र मोदी के हाथ में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:56 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
भाजपा ने पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज को आगे बढ़ाया
भाजपा ने पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज को आगे बढ़ाया

मुजफ्फरपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने कहा है कि आज देश की कमान गरीब के बेटा व पिछड़े समाज से आने वाले नरेंद्र मोदी के हाथ में है। हमें गर्व है कि भाजपा ने इस समाज को आगे बढ़ाया। पिछड़ी, अतिपिछड़ी जाति के जीवन स्तर को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चल रही हैं। पहली बार पिछड़ा आयोग का गठन किया गया। इसलिए यह समाज पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के साथ है। वे भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि पिछड़ी जाति के लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व मिले। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने जिले की एक सीट से नोनिया समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी। मंच संचालन भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुन्ना सिंह यादव ने किया। बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक बेबी कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता,पूर्व विधायक रामसूरत राय, प्रदेश महामंत्री कैप्टन कमलेश सहनी, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रदेश मंत्री विक्रांत कुमार, भाजपा नेता अर्जुन राम, धर्मेंद्र साहू, विकास गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राकेश यादव, चितरंजन, अंजना कुशवाहा, चंदा देवी, गौतम कुमार, राकेश पटेल, रामश्रेष्ठ सहनी, योगी अभिषेक राज, श्यामकिशोर कुशवाहा, प्रशांत राज, सुधांशु, रोहित साह, राजीव सत्यम आदि ने संबोधित किया।

भाजपा का विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को बाड़ादाउद गाव स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में होगा। यह जानकारी पूर्व विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह राजू ने मीडिया को दी। बताया कि सम्मेलन में बूथ कमेटी सदस्यों, सक्रिय कार्यकर्ताओं समेत एक बुद्धिजीवी, युवा और छात्र शामिल होंगे। मौके पर अनूप कुमार सिंह उर्फ झुनूका सिंह, राजकिशोर राम, बासुदेव राम, सुमन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी