Darbhanga: बहेड़ी को मिला नगर पंचायत का दर्जा तो इलाके में खुशी, लंबे समय से चल रही थी कोशिश

Darbhanga लंबी जद्दोजहाद के बाद बहेड़ी को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया।इस सफलता के बाद इलाके के लोगों में खुशी है।बताया गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने 3 मार्च 2021 को जारी आदेश के आलोक में बहेड़ी को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित किया है!

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 05:59 PM (IST)
Darbhanga: बहेड़ी को मिला नगर पंचायत का दर्जा तो इलाके में खुशी, लंबे समय से चल रही थी कोशिश
बहेड़ी को मिला नगर पंचायत का दर्जा तो इलाके में खुशी।

बहेड़ी, (दरभंगा), जासं। लंबी जद्दोजहाद के बाद बहेड़ी को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। इस सफलता के बाद इलाके के लोगों में खुशी है। बताया गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने 3 मार्च 2021 को जारी आदेश के आलोक में बहेड़ी पूर्वी एवं बहेड़ी पश्चिमी पंचायतों को मिलाकर बहेड़ी को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित किया है। इस अधिसूचित नगर पंचायत के क्षेत्र में बहेड़ी, पकड़ी, नोडेगा, कुम्हिया, मुरली, भदुलिया, लक्ष्मीपुर, बोरबा व सिरसिया गांव व टोलों की कुल 21872 आबादी को शामिल किया गया है।

बहेड़ी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से इसके शहरीकरण होने की दिशा में एक सार्थक प्रयास संभव हो पाएगा। बता दें कि पूर्व में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना संख्या 6049 दिनांक 11सितंबर 2017 के अनुसार बहेड़ी को बघौनी, बहेड़ी पूर्वी, बहेड़ी पश्चिमी व समधपुरा पंचायतों की कुल 47698 लोगों की आबादी को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया था। इसे नगर विकास व आवास विभाग ने निरस्त कर नगर पंचायत बना दिया।

ज्ञातव्य हो कि पघारी से निर्वाचित तत्कालीन प्रखंड पंचायत समिति सदस्य प्रेममाया देवी ने दिनांक 2 अगस्त 2011 व दिनांक 20फरवरी /2016 को प्रखंड पंचायत समिति की आयोजित बैठक में बहेड़ी को नगर परिषद का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया था। प्रखंड पंचायत समिति से पारित प्रस्ताव के आधार पर ही नगर परिषद के रूप में पूर्व में बहेड़ी को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया था। इस संबंध में पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीमती देवी का मानना है कि बहेड़ी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से इसके शहरीकरण होने के प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है। बहेड़ी जैसे पुराने बाजार का इससे विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 

chat bot
आपका साथी