पश्चिम चंपारण में तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत WestChamparan News

पश्चिम चंपारण के रोहुआ गांव में एक तेंदुए ने बच्‍ची पर हमला कर दिया। घायल बच्‍ची इलाज के बाद खतरे से बाहर है। सुरक्षा न होने से लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 03:12 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 03:12 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत WestChamparan News
पश्चिम चंपारण में तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत WestChamparan News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। रोहुआ टोला गांव में मंगलवार की रात तेंदुए ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।घायल बालिका को इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार हुआ। बच्ची खतरे से बाहर है । 

 परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी ( आठ वर्ष) झोपड़ी में सोई थी। तभी तेंदुए ने झोपड़ी में बंधी दो बकरियों पर हमला कर दिया । बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्ची की आंख खुली। वह बचाने के लिए उसने जैसे ही हाथ बढ़ाई कि तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लग गई। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। 

 इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात रोहुआ टोला गांव निवासी संजय बीन के झोपड़ी में घुस कर तेंदुए ने दो बकरी का शिकार किया । इस दौरान  बच्ची  पहुंची तो तेंदुए ने उस पर भी हमला बोल दिया।  तेंदुए के हमले की खबर मिलते ही वनकर्मियों  को मौके पर भेजा गया है । घायल बच्ची की पूरी चिकित्सा वन विभाग की ओर से कराई जाएगी।

तेंदुए से सहमे हैं ग्रामीण

इन दिनों ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। तेंदुए ने अब तक कई बकरियों को अपना शिकार बनाया है। लेकिन इंसान पर हमले की पहली घटना है। ग्रामीणों ने  आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग में शिकायत करने के बाद भी जंगली जानवरों को इलाके में आने से रोकने के लिए कोई ठोस  कदम नहीं उठाया गया है। इसकी वजह से यहां के लोगों में भारी रोष है। तेंदुए के हमले की घटना के बाद पूरे इलाके में खलबली मची हुई है। लोग डरे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी