Coronavirus: COVID-19 : आरोग्य सेतु एप कोरोना महामारी को हराने में इस तरह साबित हो सकता मददगार

Coronavirus COVID-19 भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने व लोगों को जागरूक करने के लिए इस एप को लांच किया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 09:40 AM (IST)
Coronavirus: COVID-19 : आरोग्य सेतु एप कोरोना महामारी को हराने में इस तरह साबित हो सकता मददगार
Coronavirus: COVID-19 : आरोग्य सेतु एप कोरोना महामारी को हराने में इस तरह साबित हो सकता मददगार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। COVID-19 के खिलाफ जागरूकता को लेकर एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओपी राय ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील कर कहा है कहा कि वे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसके दिशा निर्देशों का पालन करें। भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने व लोगों को जागरूक करने के लिए इस एप को लांच किया है।

एप संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क करेगा

उन्होंने शिक्षकों व छात्रों से कहा है कि यह एप वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क करेगा। इसमें आधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी एल्गोरिद्म और आॢटफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है। एनएसएस व एनसीसी के छात्रों को भी इस एप को लोगों को डाउनलोड कराने के लिए अभियान चलाने को उन्होंने कहा है।

विवि परिसर और आवासोंं को किया गया सैनिटाइज

कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर को सैनिटाइज करने को लेकर बुधवार को अभियान चलाया गया। परिसर के अलावा विवि के शिक्षक व कर्मचारियों के आवासोंं को भी सैनिटाइज किया गया। कुलसचिव डॉ. मनोज कुमार ने इसकी निगरानी की। विवि की ओर से दो सप्ताह पहले नगर निगम को भी सैनिटाइज करने के लिए पत्र भेजा गया था। उधर से पहल नहीं होने पर विवि के कर्मियोंं से ही यह कार्य कराया गया।

जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण

बिहार छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजा बाबू के नेतृत्व में लॉकडाउन के 12 वें दिन भी ललगातार शहर में रिक्शा-ठेला चलाने वालों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बुधवार को 185 लोगों के बीच चूड़ा, सत्तूू, नमक, सेब, संतरा, बिस्किट व मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान युवा जदयू नेता सम्राट, मुसहरी प्रखंड अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, अमित कुमार, उत्तम ङ्क्षसह आदि ने भी सहयोग किया।  

chat bot
आपका साथी