शान दिखाने को फायर‍िंग की तो रद होगा आर्म्स का लाइसेंस, कानूनी कार्रवाई भी तय

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने भी जारी किए आदेश, डीएम व एसएसपी को समारोह में आर्म्स का दुरुपयोग रोकने को कहा

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:36 PM (IST)
शान दिखाने को फायर‍िंग की तो रद होगा आर्म्स का लाइसेंस, कानूनी कार्रवाई भी तय
शान दिखाने को फायर‍िंग की तो रद होगा आर्म्स का लाइसेंस, कानूनी कार्रवाई भी तय

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शान दिखाने के लिए शादी या अन्य समारोह में फायर‍िंग करना अब महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वालों के आर्म्स का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। शादी या अन्य समारोह में आए दिन शान दिखाने के लिए फायरिंग करने के कारण लोग इसके चपेट में आते रहते है। इससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसपर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

   गृह मंत्रालय ने इस तरह से फायर‍िंग करने वालों के खिलाफ सख्ती करने को कहा है। ऐसे लोगों के न केवल आर्म्स लाइसेंस रद कर दिए जाएंगे बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य सरकार ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सरकार के द्वारा जारी इस आदेश के अनुपालन की दिशा में पुलिस जुट गई है।

शान दिखाने में जाती जान

केंद्रीय गृह विभाग ने जारी निर्देश में कहा कि शादी समारोह, जुलूस, पार्टी, रैली आदि में शान दिखाने के लिए फायर‍िंग होने की घटनाएं होती हैं। इसमें लोगों की जान भी चली जाती है। वहीं संपत्ति का भी नुकसान होता है। इसे देखते हुए शान की इस फायर‍िंग को रोकने की जरूरत है। अगर लाइसेंसी हथियार से भी किसी समारोह में फायर‍िंग की जाती है तो आइपीसी व सीआरपीसी की धाराओं में भी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संबंधित के आम्र्स लाइसेंस को भी रद कर दिया जाए। 

chat bot
आपका साथी