मां लंच पर बेटी का इंतजार कर रही थी और वह 'एजी-ओजी' के साथ भाग गई, मुजफ्फरपुर का मामला

Anokhi love story Unique love story घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। 11 जनवरी को छात्रा गांव में ही ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:43 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 12:43 PM (IST)
मां लंच पर बेटी का इंतजार कर रही थी और वह 'एजी-ओजी' के साथ भाग गई, मुजफ्फरपुर का मामला
Anokhi love story, Unique love story: छात्रा की मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतीकात्मक फोटो

पारू (मुजफ्फरपुर), जासं। जिला अंतर्गत पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक छात्रा के घर से भागने की जानकारी मिली है। घटना 11 जनवरी की है। वह गांव में ही ट्यूशन पढ़ने का बहाना करके घर से निकली और फिर नहीं लौटी। उसकी मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ में पुलिस को घर के मोबाइल में एजी-ओजी के नाम से सेव एक नंबर भी दी है। उन्हें शक है कि मोबाइल धारक ने ही शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। घटना से पहले छात्रा अक्सर उस नंबर पर बात करती थी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 : बिना कोचिंग लिए टीना ने क्लियर किया बीपीएससी, इस तरह बनाई अपनी राह

ट्यूशन जाने का बनाया बहाना 

पारू थाना पहुंची एक महिला ने आवेदन देकर अपनी बेटी के घर से भाग जाने की जानकारी दी है। उसमें उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की सुबह उनकी बेटी ने गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने बात कही। इतना कहकर वह निकल गई। उस समय उन्हें किसी भी प्रकार का शक नहीं हुआ। उसके लिए दोपहर का खाना बनाकर वह उसके आने का इंतजार करने लगीं। इंतजार करते-करते दोपहर 12 और फिर एक बज गया। वह नहीं लौटी। इसके बाद चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने अपने स्वजनों को इसकी सूचना दी और छात्रा की खोज शुरू हुई। आसपास के रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन कहीं से कुछ भी सूचना नहीं मिल रही थी। आवेदन में महिला ने कहा कि गुजरते समय के साथ उनका दिल बैठा जा रहा था। मन में तरह-तरह के ख्यालात आ रहे थे। अनहोनी की आशंका हो रही थी। दिन के बाद शाम और फिर रात भी हो गई, लेकिन वह लड़की नहीं लौटी। जहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने की बात उसने कही थी, वहां भी आदमी भेजा गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: आज मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में कैसा रहेगा मौसम? बारिश या शीतलहर

बेटी के साथ अनहोनी की आशंका

बात बेटी के घर से चले जाने की थी। इज्जत का भी सवाल था। इसलिए एक-दो दिनों तक इंतजार किया, मगर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। धीरे-धीरे गांव के लाेगों को भी इसकी जानकारी हो गई। पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी दिया है। जिससे वह अक्सर देर तक बात किया करती थी। पीड़िता ने अाशंका प्रकट की कि उस मोबाइल नंबर धारक ने ही शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। गांव या फिर जिले से दूर ले गया होगा। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी प्रकट की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी