मधुबनी में बंद बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव Muzaffarpur News

मधुबनी के लदनियां थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की तहकीकात की जाएगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:43 PM (IST)
मधुबनी में बंद बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव Muzaffarpur News
मधुबनी में बंद बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के डलोखर गांव के वार्ड 15 में पश्चिमी कोसी नहर से सटे उत्तर गंगा मंडल पोखरा के पास सोमवार की सुबह बोरी में बंद अज्ञात युवती का शव मिला। लदनियां थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की तहकीकात की जाएगी।

 डलोखर पंचायत के पूर्व मुखिया व जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरिनारायण सहनी व स्थानीय पंसस रामचन्द्र ठाकुर समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने गंगा मंडल पोखरा के किनारे संदिग्ध हाल में बोरी देखी। इसकी सूचना लदनियां थाना अध्यक्ष को दी गई। बोरी खोलने पर उसमें 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। युवती के हाथ-पैर बांधे थे। मुंह से खून निकला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बोरी में बंदकर फेंक दिया गया।  

chat bot
आपका साथी