Hum Fit Toh India Fit : कोरोना और विस चुनाव की तैयारियों से समय निकाल कर जब डीएम दौड़े तो उनके पीछे दौड़ा शहर

Hum Fit Toh India Fit के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम ने लगाई दौड़। कहा कोरोना को फेस करना है तो व्यायाम करना आवश्यक है। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम करें।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 01:09 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 01:09 PM (IST)
Hum Fit Toh India Fit : कोरोना और विस चुनाव की तैयारियों से समय निकाल कर जब डीएम दौड़े तो उनके पीछे दौड़ा शहर
Hum Fit Toh India Fit : कोरोना और विस चुनाव की तैयारियों से समय निकाल कर जब डीएम दौड़े तो उनके पीछे दौड़ा शहर

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भारत सरकार एवं कला संस्कृति विभाग के निर्देश पर रविवार की सुबह हम फिट तो इंडिया फिट के तहत दौड़ का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में शहर के लुम्बिनी भवन से प्रारंभ इस दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना को फेस करना है तो व्यायाम करना आवश्यक है। इसलिए फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए प्रतिदिन लोग व्यायाम करें। घूमे फिरे जिससे वह स्वस्थ रहेंगे।इस प्रकार हम कोरोना पर विजय पाएंगे। हमें मास्क का व्यवहार आवश्यक रूप से करना चाहिए, ताकि जिससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने की हुई पहल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दौड़ में शामिल युवाओं से आगे होने वाले चुनाव को लेकर भी जागरूक किया। उनसे इसमें मतदान करने की अपील की। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए थे। इसमें मतदान अवश्य करें ,वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं आदि स्लोगन लिखे हुए थे। 

chat bot
आपका साथी