विधि-विधान के साथ पूजा के बाद भक्तों ने धारण किए अनंत Muzaffarpur News

अनंत रूपी भगवान श्रीहरि की पूजा। पुरुषों ने दाएं तथा स्त्रियाें ने बाएं बाजू में धारण किया अनंत। इसमें चौदह गांठें होती हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 01:29 PM (IST)
विधि-विधान के साथ पूजा के बाद भक्तों ने धारण किए अनंत Muzaffarpur News
विधि-विधान के साथ पूजा के बाद भक्तों ने धारण किए अनंत Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भक्तों ने आज विधि-विधान के साथ अनंत के रूप में भगवान विष्णु की पूजा की। इसके बाद पुरुषों ने दाएं तथा स्त्रियाें ने बाएं हाथ में अनंत धारण किए। इसमें चौदह गांठें होती हैं। शहर के राधाकृष्ण मंदिर और अयाची ग्राम में सामूहिक रूप से भगवान अनंत की पूजा की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। रामदयालु स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर के पुजारी पं.रमेश मिश्र व हरिसभा चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी पं.रवि झा बताते हैं कि वास्तव में अनंत की चौदह गांठें चौदह लोकों की प्रतीत मानी गई हैं। उनमें अनंत भगवान विद्यमान हैं। यह डोरा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाला तथा अनंत फल देने वाला माना गया है। गुरुवार को धन-पुत्रादि की कामना से व्रत किया गया।
 

chat bot
आपका साथी