जिले में मिले 98 नए कोरोना पाजिटिव, 176 हुए स्वस्थ

मुजफ्फरपुर : जिले में शनिवार को 98 नए कोरोना पाजिटिव मिले। इसमें एक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM (IST)
जिले में मिले 98 नए कोरोना पाजिटिव, 176 हुए स्वस्थ
जिले में मिले 98 नए कोरोना पाजिटिव, 176 हुए स्वस्थ

मुजफ्फरपुर : जिले में शनिवार को 98 नए कोरोना पाजिटिव मिले। इसमें एक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और पुलिस जवान आदि शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार शनिवार को 4376 लोगों के नमूनों की जांच की गई। जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 1121 हो गई है। आंकड़े के अनुसार शनिवार 176 लोग स्वस्थ भी हुए। जो लोग संक्रमित हैं उनके स्वास्थ्य पर आशा द्वारा नजर रखी जा रही है।

किशोरों को टीकाकरण में

आठवें स्थान पर जिला

किशोरों के लिए टीकाकरण में जिला राज्य में आठवें स्थान पर है। इसके साथ हेल्थ केयर वर्कर अगर सतर्कता डोज नहीं लेंगे तो उनपर सख्ती होगी। सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अबतक 44 प्रतिशत किशोरों को टीका लग चुका है। कुल तीन लाख 86 हजार 875 किशोरों को टीका दिया जाना है। उसमें अबतक एक लाख 68 हजार 823 किशोरों को टीका लग गया है। किशोरों को टीका देने में जमुई पहले स्थान और पूर्वी चंपारण दूसरे स्थान पर है। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को परीक्षा से पहले टीका दे देना है। टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाए बिना उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। वहीं हेल्थ वर्करों को बूस्टर डोज देने में मुजफ्फरपुर 21वें स्थान पर है। अबतक 54.3 प्रतिशत हेल्थ वर्करों ने बूस्टर डोज ली है। फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज देने में जिला 17वें स्थान पर है। 46.6 फ्रंटलाइन वर्करों ने अबतक बूस्टर डोज ले ली है। 60 वर्ष के ऊपर के 16.18 प्रतिशत लोगों ने भी बूस्टर डोज ली है। सीएस ने कहा कि टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए हर स्तर पर जागरूकता जरूरी है। सतर्कता डोज नहीं लेने वाले हेल्थ केयर वर्कर पर सख्ती होगी।

chat bot
आपका साथी