Muzaffarpur weather Update : 15 वर्ष में पहली बार जून-जुलाई में 894 मिमी बारिश, बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात

Muzaffarpur weather Update मौसम- रविवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।जिला सांख्यिकी विभाग ने जारी किया वर्षापात का आंकड़ा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 09:19 AM (IST)
Muzaffarpur weather Update : 15 वर्ष में पहली बार जून-जुलाई में 894 मिमी बारिश, बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात
Muzaffarpur weather Update : 15 वर्ष में पहली बार जून-जुलाई में 894 मिमी बारिश, बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur weather Update : इलाके में बारिश का लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। शनिवार को जिला सांख्यिकी विभाग ने जून व जुलाई के वर्षापात का आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत इस साल जून में कुल औसतन 310.8 और जुलाई में 583.2 समेत कुल 894 मिमी बारिश हुई है। यह पिछले 15 साल में सर्वाधिक है। सांख्यिकी विभाग के अनुसार जून में सामान्य वर्षापात 164.1 के विरुद्ध 310.8 मिमी वर्षा हुई जो 148.7 मिमी अधिक है। जून में 89.40 फीसद अधिक वर्षा हुई। वहीं, जुलाई में सामान्य वर्षापात 304.8 के विरुद्ध 278.4 मिमी अधिक वर्षा हुई है। यह सामान्य वर्षापात से 91.34 फीसद अधिक है। दोनों माह के सामान्य वर्षापात 468.9 के विरुद्ध 425.1 मिमी अधिक बारिश हुई है। यह आंकड़ा वर्ष 2005 से इस साल जून व जुलाई के वर्षापात का सर्वाधिक स्तर है।

साल : जून : जुलाई (मिमी में)

2005 : 8।.9 : 358.2

2006 : 202.0 : 315.9

2007 : 167.5 : 601.7

2008 : 355.0 : 502.4

2009 : 32.8 : 132.6

2010 : 103.8 : 232.0

2011 : 201.2 : 308.2

2012 : 31.9 : 297.1

2013 : 222.7 : 117.6

2014 : 81.2 : 229.2

2015 : 17.7 : 130.6

2016 : 54.4 :227.3

2017 : 62.4 : 388.2

2018 : 25.5 : 146.8

2019 : 49.6 : 541.4

2020 : 310.8 : 583.2

अगस्त के पहले दिन भी बरसे बादल

जून में जारी बारिश के बीच अगस्त का पहला दिन भी झमाझम रहा। कई इलाकों में जमकर बारिश हुई तो कुछ जगहों पर हल्की व मध्यम वर्षा हुई। 24 घंटे के भीतर औसतन 5.7 मिमी बारिश हुई। पूरे दिन हवाएं बहती रहीं। आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम औसत तापमान 28.5 व न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले 72 घंटे के भीतर भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में रविवार व सोमवार को भी बारिश से निजात के आसार नहीं हैं।  

chat bot
आपका साथी