कटरा में तेंदुए के हमले में आठ घायल, घेराबंदी कर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

तेंदुआ ने सोमवार की सुबह चिचरी गांव में ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ की घेराबंदी कर पीट-पीट कर मार डाला। वन पदाधिकारी ने शव को कब्जे में पटना भेजा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 01:18 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 01:18 PM (IST)
कटरा में तेंदुए के हमले में आठ घायल, घेराबंदी कर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
कटरा में तेंदुए के हमले में आठ घायल, घेराबंदी कर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कटरा थाना के तेहवारा पंचायत के चिचरी गांव में तेंदुआ ने सोमवार की सुबह ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में गांव के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में रविंद्र सहनी, गणेश सहनी, इनरजीत सहनी, रीतेश सहनी, पुतुल कुमारी, रजिया देवी, जीतन सहनी व मणि कुमार शामिल है। इसमें रविंद्र सहनी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे डीएमसीएच ले जाया गया है, अन्य घायलों का दरभंगा के सिंघवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ की घेराबंदी कर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंच और तेंदुआ के मृत शरीर को कब्जे में ले लिया है। प्रमंडलीय वन पदाधिकारी सुधीर कुमार कर्ण ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा जाएगा। तेंदुआ मारने के आरोत में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज की जाएगी।

नेपाल से भटक आया था तेंदुआ

नेपाल के जंगलों से भटक कर तेंदुआ के आने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रात में ही गांव के निकट आकर झाड़ी में छुपा गया था। सुबह लगभग छह बजे तेंदुआ ने अचानक रविंद्र सहनी पर हमला बोल दिया। सुबह में घर से बाहर निकला था। तेंदुआ ने उसके पेट को फाड़ दिया।

 इसमे बाद गांव में जो सामने मिला उस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। उसके निशाने पर बरामदा में सोए व्यक्ति भी बना। तेंदुआ के हमले से गांव में हडकंप मच गया। गांव वाले इधर-उधर भागना शुरू किया। कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ का खदेडऩा शुरू किया। गांव के निकट ही उसे घेराबंदी में ले लिया।  

chat bot
आपका साथी