Bihar Assembly Elections 2020: आंध्रप्रदेश से आज 4400 वीवीपैट पहुंचने की संभावना

Bihar Assembly Elections 2020 कानपुर व कन्नौज से आ चुकी है ईवीएम। मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की चल रही कार्रवाई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 01:55 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020: आंध्रप्रदेश से आज 4400 वीवीपैट पहुंचने की संभावना
Bihar Assembly Elections 2020: आंध्रप्रदेश से आज 4400 वीवीपैट पहुंचने की संभावना

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। आंध्रप्रदेश के परासम जिले से आज सोमवार को वीवीपैट पहुंचने कर संभावना है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 4400 वीवीपैट लाया जा रहा है। बता दें कि इसके पूर्व जिले में यूपी के कानपुर व कन्नौज से ईवीएम लाई जा चुकी है।

मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेज

दूसरी ओर मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गत दिनों पदाधिकारियों को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मुक्कम्मल तैयारी का आदेश दिया था। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए इसबार अतिरिक्त मतदान केंद्रों की पहचान भी पदाधिकारियों को करनी है।

सकरा विधानसभा लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सकरा प्रखंड के मेथुरापुर गांव में जिला लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सकरा व मुरौल प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता मुरौल प्रखंड अध्यक्ष सुरज कुमार व संचालन सकरा प्रखंड के युवा अध्यक्ष मो.फरीद ने किया।

भारतीय चीन सीमा पर तैनात शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 मौके पर सकरा विधानसभा प्रभारी जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा, जिला प्रधान महासचिव संजय पासवान, गोविंद कुमार, रीतलाल पासवान, उमेश पासवान, रवि रौशन, नितेश कुमार, मनीष कुमार, राजू राम, पंकज कुमार, मो हफीज, विन्देश्वर पासवान थे। मीनापुर में लोजपा चली गांव की ओर के तहत 90 मीनापुर विधानसभा की मझौलिया व अलिनेउरा पंचायत में लोजपा का विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया गया।  

chat bot
आपका साथी