समस्तीपुर रेल मंडल में बंद होंगे 257 समपार फाटक, रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे अंडरपास

रेलवे क्रॉसिंग से हटाए जाएंगे गेटमैन पूरी तरह से बंद होगा रेल फाटक। रेल फाटकों पर हादसों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को लेकर शुरू हुई पहल।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 11:28 AM (IST)
समस्तीपुर रेल मंडल में बंद होंगे 257 समपार फाटक, रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे अंडरपास
समस्तीपुर रेल मंडल में बंद होंगे 257 समपार फाटक, रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे अंडरपास

समस्तीपुर, जेएनएन। समस्तीपुर रेल मंडल में रेल फाटकों पर हादसों को पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए मंडल अंतर्गत सभी 257 क्रॉङ्क्षसग को बंद कर दिया जाएगा। जिसके लिए रेलवे की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई। रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर लिमिटेड हाइट सब-वे (अंडरपास) बनाने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। प्रथम चरण में मंडल के 60 समपार फाटकों को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे अधिककारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबवे उसी स्थान पर बनेगा जिन रेलवे फाटकों पर बैंक हाईट तीन मीटर से ऊंची है। जिससे कि पुल निर्माण में बाधा उत्पन्न ना हो सके। 

प्रत्येक सब-वे के निर्माण में खर्च होंगे डेढ़ करोड़ रुपये

समस्तीपुर रेल मंडल के प्रत्येक सब-वे के निर्माण पर डेढ़ करोड की राशि खर्च होगी। समस्तीपुर मंडल में 257 रेलवे क्रॉङ्क्षसग हैं। इसमें फिलहाल 60 रेलवे फाटक को चिन्हित किया गया है जिनकी बैंक हाइट तीन मीटर से ऊंची है। सब-वे का निर्माण मुंबई, उत्तर प्रदेश व नई दिल्ली स्थित रेलवे क्रॉसिंग की तर्ज पर किया जाएगा। इसके निर्माण से रेलवे ट्रैक के नीचे अब सड़कें गुजरेंगी और फाटक पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर हादसों पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा। इस दिशा में रेल अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए रेल फाटकों का सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

यह होगा फायदा

- पैसेंजर ट्रेन निकलने के दौरान उसकी गति 60-70 व मालगाड़ी की 50-55 किमी प्रतिघंटा रखना होता है। इस निर्णय के पूरे होने के बाद गति को कम नहीं करना होगा। इतना ही नहीं, मालगाड़ी का ऐक्सेल लोड 22 टन का है जो इस निर्णय से बढ़कर 35 टन तक किया जा सकेगा, क्योंकि बार-बार गति कम नहीं होने से इसे तेजी से चलाया जा सकेगा।

- बारिश के दिनों में अंडरपास के समीप जिस पानी का संग्रहण हो रहा है, वह किसी अन्य काम में लिया जा सकेगा। भूगर्भ जल स्तर भी बढ़ेगा।

- अंडरपास बनने के साथ ही मानव रहित फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लग जाएगा अंकुश।

- पटरी पर यदि कोई फाटक नहीं होगा तो ट्रेन की गति बढ़ जाएगी।

 समस्तीपुर पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिरेंद्र कुमार ने कहा कि रेल फाटकों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नई पहल की गई है। इसके लिए मंडल के सभी 257 समपार फाटक को बंद किया जाएगा। जिसके स्थान पर अंडरपास बनाने की योजना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी