Coronavirus: सीतामढ़ी के पुपरी में क्वारंटाइन के लिए रखे गए 17 लोग हो गए लापता, जानिए

पुपरी अनुमंडल की हरदिया चांयत में क्वारंटाइन सेंटर से 17 लोग लापता हो गए हैं। उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 09:21 PM (IST)
Coronavirus: सीतामढ़ी के पुपरी में क्वारंटाइन के लिए रखे गए 17 लोग हो गए लापता, जानिए
Coronavirus: सीतामढ़ी के पुपरी में क्वारंटाइन के लिए रखे गए 17 लोग हो गए लापता, जानिए

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के पुपरी अनुमंडल की हरदिया चांयत में क्वारंटाइन सेंटर से 17 लोग लापता हो गए हैं। उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। भागलपुर जिले के त्रिपैती थाना अंतर्गत कमलपुर गांव के सात राजमिस्त्री भी उनमें शामिल हैं। अन्य लोगों में अधिकतर मजदूर हैं। पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रामपुर पचासी को क्वारंटाइन सेंटर से सबों के लापता हो जाने से हर कोई पसोपेश में पड़ गया है। प्रशासन की चुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 उधर, बीडीओ रागनी साहू ने बताया कि मजदूरों के चुपके से विद्यालय से निकल जाने की जानकारी मिली है। वे लोग चालाकी से समूह में न जाकर एक-एक कर निकल गए। सभी सीतामढ़ी में किराये पर मकान लेकर जगह-जगह भवन निर्माण काम कर रहे थे। लॉकडाउन में काम बंद होने पर मकान मालिकों ने घर छोड़ने का दबाव बनाया। रविवार को सभी पैदल ही चल पड़े। सोमवार को पुपरी-बेनीपट्टी पथ में समहौली सीमा पर प्रशासन ने उनको रोक लिया।

 मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग कराई और बगल के ही रामपुर पचासी मध्य विद्यालय में क्वारंटाइन के लिए पहुंचाया। प्रशासन ने उन सबके खाने-पीने का इंतजाम किया। दोपहर बाद उन्हें एक बस से सुरसंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के लिए ले जाया गया। वहां उनके रहने का इंतजाम नहीं हो पाया तो पुलिस संरक्षण में रात के करीब 12 बजे वापस स्कूल लाया गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नाश्ता भी कराया। दोपहर में खाना खाया। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जांच में स्वस्थ पाए जाने पर किसी वाहन से उन्हें उनके घर भेज दिया जाएगा। कुछ ही देर बाद पता चला कि सभी लापता हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी