असमानता से बैर, असहिष्णुता से श्रृंगार..

मुजफ्फरपुर : नवयुवक समिति ट्रस्ट ने काव्य गोष्ठी का आयोजन शहीद भगवानलाल स्मारक भवन में किया। इसकी अध

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 01:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 01:25 AM (IST)
असमानता से बैर, असहिष्णुता से श्रृंगार..

मुजफ्फरपुर : नवयुवक समिति ट्रस्ट ने काव्य गोष्ठी का आयोजन शहीद भगवानलाल स्मारक भवन में किया। इसकी अध्यक्षता पं.विजय शंकर मिश्र ने की। मौके पर कवि रणवीर अभिमन्यु ने अपनी कविता 'असमानता से बैर, असहिष्णुता से श्रृंगार' सुनाई। वहीं नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी ने 'आज दहशत में क्यों जियो' सुनाया। इस मौके पर नागेंद्र नाथ ओझा, डॉ.विजय शंकर मिश्र, रमेश कुमार मिश्र, अंजनी कुमार पाठक, डॉ.हसन रजा, नंद कुमार मिश्र, राम तपन सिंह, केदार नाथ, रवि प्रकाश बोहरा, यमुना ठाकुर, देवेंद्र कुमार, डॉ.रणजीत पटेल, संजय कुमार ठाकुर, डॉ.हमीदी ने अपनी-अपनी कविता से श्रोताओं का मन मोह लिया।

chat bot
आपका साथी