गुरु गोष्ठी से संचिका गायब करना निंदनीय : संघ

मुजफ्फरपुर। मड़वन प्रखंड के गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वन में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 12:54 AM (IST)
गुरु गोष्ठी से संचिका गायब करना निंदनीय : संघ

मुजफ्फरपुर। मड़वन प्रखंड के गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वन में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की बैठक चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि विगत गुरु गोष्ठी की संचिका का गायब किया जाना गंभीर मामला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सरकारी संचिका सरकारी कार्यालय से गायब किया जाना आपराधिक मामला है। इसपर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में संघ शिक्षा अधिकारी के साथ है। मौके पर सुमन कुमार, अभिषेक कुमार, बालेंद्र कुमार, मनीष कुमार भारती, विजय राम, रविशेखर, सुरेश सहनी, प्रभात कुमार, उमाशंकर महतो, संतोष कुमार दास, धनेश्वर सहनी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, गरीबनाथ तिवारी, मो. फैज, अर्जुन सहनी आदि उपस्थित थे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने भी घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार बैठक में कुछ शिक्षको द्वारा हंगामा कर बैठक बाधित किया जाना निंदनीय है।

बीआरसी में कार्यशाला कल

डीपीओ स्थापना के आदेश पर नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण व सेवा पुस्तिका के संधारण आदि पर विचार के लिए छह अक्टूबर को दोपहर दो बजे से बीआरसी में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रखंड के सभी एचएम उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी बीईओ शारदा कुमारी ने दी।

chat bot
आपका साथी