स्कूलों में दी जाएगी शारीरिक परिवर्तन की जानकारी

मुजफ्फरपुर : शारीरिक एवं सामाजिक परिवर्तन की जानकारी छात्राओं को दी जाएगी। स्कूलों में इसे अनिवार्

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 01:11 AM (IST)
स्कूलों में दी जाएगी शारीरिक परिवर्तन की जानकारी

मुजफ्फरपुर : शारीरिक एवं सामाजिक परिवर्तन की जानकारी छात्राओं को दी जाएगी। स्कूलों में इसे अनिवार्य किया गया है। उक्त बातें सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज पटना के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को विद्या बिहार स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के मौके पर कही। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तत्वाधान में 22 स्कूलों के 44 पूर्व प्रशिक्षित नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। इससे छात्राएं विचलित नहीं होंगी और अपने भविष्य प्रति सजग रहेंगी। मौके पर मास्टर टेनर डॉ. राजीव कुमार, श्वेता शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी