बनेगा फाउंडर एंड डोनर ट्रस्टी क्लब

मुजफ्फरपुर : ऐतिहासिक एलएस कॉलेज अपनी गरिमा को कायम रखने का काम किया है। कॉलेज को ऊपर उठाने की कोशिश

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 01:35 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 01:35 AM (IST)
बनेगा फाउंडर एंड डोनर ट्रस्टी क्लब

मुजफ्फरपुर : ऐतिहासिक एलएस कॉलेज अपनी गरिमा को कायम रखने का काम किया है। कॉलेज को ऊपर उठाने की कोशिश जारी है। उत्तर बिहार का यह पहला कॉलेज है, जिसे नैक से ए ग्रेड मिला। उक्त बातें प्रतिकुलपति डॉ. प्रभा किरण ने एलएस कॉलेज की 116 वीं वर्षगांठ के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। लंगट सिंह वंशज प्रपौत्र डॉ. प्रगति सिंह ने कहा कि इस धरती से विशेष लगाव है। कॉलेज को उंचे मुकाम तक ले जाने की कोशिश जारी है। 116 वीं वर्षगांठ में शामिल होना अच्छा लगा। कॉलेज से एक बार फिर जुड़ने का मौका मिला। ¨हदी विभाग के मधु शालिनी ने कहा कि जिन लोगों ने इस संस्थान को खोलें। वे विजनरी रहे थे। रघुनाथ झा ने कहा कि कॉलेज की ओर से यह प्रयास सराहनीय रहा। पूर्व कुलपति डॉ. रवि वर्मा ने कहा कि यहां शिक्षक भी रहे। अपने को सौभाग्यशाली मानते है। कॉलेज के प्राचार्य ने फाउंडर एंड डोनर ट्रस्टी क्लब का प्रस्ताव रखा। जिसे सबों ने सराहनी की। इसमें फाउंडर एंड डोनर के वंशज को जोड़ा जाएगा। फाउंडर एंड डोनर ट्रस्टी के वंशज को सम्मानित किया गया। वहीं स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ¨हदी विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार ने की। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र नारायण यादव ने की। मौके पर डोनर के वंशज शिवहर स्टेट के तारेशनंदन, अखिलेशनंदन सिंह, धरहारा स्टेट के लंगट सिंह के वंशज डॉ. प्रगति सिंह, नरहर के इंदु शेखर सिन्हा, हरदी के प्रतिभा सिंह, अरीक्षण सिन्हा के वंशज अशोक प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिह, धर्मभूषण चौधरी रघुनंदन प्रसाद सिंह के वंशज चौधरी संजय कुमार सिंह के अलावा एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी, भाजपा नेता प्रभात कुमार, सिनेटर डॉ. हरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी