समस्या के खिलाफ उठाई आवाज

जासं, मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड के सदातपुर के किसानों की समस्या के खिलाफ युवा संघर्ष शक्ति ने आवाज उ

By Edited By: Publish:Sat, 25 Apr 2015 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2015 01:00 AM (IST)
समस्या के खिलाफ उठाई आवाज

जासं, मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड के सदातपुर के किसानों की समस्या के खिलाफ युवा संघर्ष शक्ति ने आवाज उठाई है। तिरहुत दुग्ध उत्पादन निगम लिमिटेड प्रबंधन पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने एवं आस-पास के पेड़ों के सुखने का जिम्मेदार मानते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना दिया।

महासचिव अनय राज ने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाले विषाक्त पानी से पेड़-पौधे सुख रहे हैं। अब तक अनेक किसानों के पेड़ इसकी चपेट में आ चुके हैं। विषाक्त पानी से खेती योग्य जमीन को भी नुकसान पहुंच रहा है। पर्यावरण को भी काफी क्षति हो रही है। प्रबंधन को कई बार आवेदन देकर विषाक्त पानी को फरदो में बहाने का अनुरोध किया गया, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। धरना में संयोजक अवनीश चौबे, विनय पाठक, उपाध्यक्ष चंदा ठाकुर, विनोद ठाकुर, जितेंद्र कुमार, श्याम कुमार, पिनाकी झा, रुपेश पांडेय, अभिषेक रंजन, सोनू सिंह, अरुण पांडे, अर्चना कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि शामिल हुए।

तालाब में जमा होगा पानी

मुजफ्फरपुर : तिमुल ने फैक्ट्री से निकलने वाले पानी की समस्या के समाधान की पहल शुरू कर दी है। पानी को स्टोर करने के लिए तिमुल ने तालाब बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मैनेजिंग डायरेक्टर विजय कुमार ने कहा कि पानी से पेड़-पौधे सूखने एवं फसल बर्बाद होने का आरोप बेबुनियाद है। यह पानी ट्रिटेड होता है। इससे नुकसान नहीं होता। फैक्ट्री से निकलने वाले पानी को परिसर में ही स्टोर किया जाता है। रिसाव से कुछ पानी परिसर से बाहर बह जाते हैं। उसे एक जगह जमा करने के लिए तालाब की व्यवस्था की जा रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद फैक्ट्री परिसर में बाहर का पानी जमा हो जाता है। इस समस्या को काफी दिनों से फैक्ट्री जूझ रही है।

chat bot
आपका साथी