दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता : सेवा स्थायी किए जाने में निगम प्रशासन द्वारा आनाकानी किए जाने से नाराज

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 01:14 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 03:29 AM (IST)
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता : सेवा स्थायी किए जाने में निगम प्रशासन द्वारा आनाकानी किए जाने से नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने शहर की सड़कों पर जुलूस निकाल निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा से मिला और मांगों को रखा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना था कि कोर्ट, बोर्ड एवं सरकार के निर्देश के बाद भी उनकी सेवा स्थायी किए जाने की जगह निगम प्रशासन टाल-मटोल कर रहा है। जब भी निगम से मांग रखी जाती है, उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। रोस्टर बनाने की बात कहकर लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों के पास अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

नेतृत्व नगर निगम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के सचिव राम बाबू साह ने किया।

chat bot
आपका साथी