मां को बेरहमी से मार डाला

मनियारी (मुजफ्फरपुर), संस : थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव में एक युवक ने मां को शनिवार को ईट व ल

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:29 AM (IST)
मां को बेरहमी से मार डाला

मनियारी (मुजफ्फरपुर), संस : थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव में एक युवक ने मां को शनिवार को ईट व लोढ़ी से चेहरे को कूंचकर बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद वह छत पर जाकर छिप गया। मगर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि निक्कू (22) एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। तब से वह अ‌र्द्धविक्षिप्त हो गया था। एक सप्ताह पूर्व शहर में बाइक चोरी करते भी पकड़ा गया था। तब परिजनों ने उसे अ‌र्द्धविक्षिप्त कहकर मुक्त कराया था। इनदिनों वह नशे का सेवन शुरू कर दिया था। इससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। वह नशे के लिए पैसे को लेकर अक्सर घर में मारपीट करता था। शुक्रवार को उसने छोटी बहन राधा की पिटाई की थी। आज भी वह बहन को पीटने के लिए आया था। मगर, ढाल बनने से उसने सारा गुस्सा मां पर उतार दिया। घर में रखी लोढ़ी व ईट से चेहरे को कूंचकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व एसआइ राजकिशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घर में ही छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विभा देवी के पति संस्कृत स्कूल में कर्मचारी थे। उसकी मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। पहली पुत्री लाडो की दो वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री राधा कुमारी मनियारी हाई स्कूल में 10वीं की छात्रा है।

chat bot
आपका साथी