Delhi Nizamuddin Markaj: उत्तर बिहार में तब्लीगी जमात से जुड़े 10 पकड़े गए, रखा गया आइसोलेशन में

मधुबनी के मधवापुर में तीन और हरलाखी में छह को किया गया क्वारंटाइन। दरभंगा में भी एक सामने आया डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 07:34 PM (IST)
Delhi Nizamuddin Markaj: उत्तर बिहार में तब्लीगी जमात से जुड़े 10 पकड़े गए, रखा गया आइसोलेशन में
Delhi Nizamuddin Markaj: उत्तर बिहार में तब्लीगी जमात से जुड़े 10 पकड़े गए, रखा गया आइसोलेशन में

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Delhi Nizamuddin Markaj Tablighi Jamaat दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से जुड़़े 10 लोग उत्तर बिहार में शनिवार को सामने आए। इसमें नौ लोग मधुबनी और एक दरभंगा में है। 

मधुबनी के मधवापुर से तब्लीगी जमात में भाग लेनेवाले तीन लोगों को पकड़ा गया है। इन्हें पुलिस की सहायता से मध्य विद्यालय, मधवापुर में क्वारंटाइन किया गया। इनमें एक महिला भी है। दूसरी ओर हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमात से जुड़े छह लोगों को पकड़ा गया। उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। अभी हरलाखी के पांच जमातियों की तलाश है। यहां के कुल 11 लोगों के तब्लीगी जमात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। ज्ञात हो कि खुटौना से पहले ही जमात से जुड़े दो लोगों को क्वारंटाइन किया गया था।  

 इधर, दरभंगा में तब्लीगी जमात से जुड़े एक युवक को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। युवक का बड़ा भाई डीएम के स्कॉर्ट का ड्राइवर बताया जाता है। एहतियात के तौर पर उसे भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों के नमूने लिए गए हैं। इनकेपरिवार में 12 सदस्य हैं। सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

 ज्ञात हो कि पूर्वी चंपारण के 13, पश्चिम चंपारण के आठ और मुजफ्फरपुर के 15 जमातियों का मामला पहले ही सामने आ चुका है। पूर्वी चंपारण के 11 को दिल्ली और एक को जिले में क्वारंटाइन किया गया है। यहां के रक्सौल के एक शख्स की तलाश जारी है। वहीं, पश्चिम चंपारण में तीन को क्वारंटाइन किया गया है। पांच की तलाश जारी है। मुजफ्फरपुर में सभी को क्वारंटाइन किया गया है। 

chat bot
आपका साथी