आरआरआइ कार्य के लिए फिर छह घंटे का ब्लॉक

मॉडल स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप आरआरआइ व प्लेटफार्म विस्तार को लेकर चल रहे कार्य से लगातार पांचवें दिन रेलवे द्वारा ब्लॉक लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 07:32 PM (IST)
आरआरआइ कार्य के लिए फिर छह घंटे का ब्लॉक
आरआरआइ कार्य के लिए फिर छह घंटे का ब्लॉक

मुंगेर। मॉडल स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप आरआरआइ व प्लेटफार्म विस्तार को लेकर चल रहे कार्य से लगातार पांचवें दिन रेलवे द्वारा ब्लॉक लगाया गया। ब्लॉक लगने से जहां रेल परिचालन पर इसका असर ही नहीं देखा गया बल्कि आम यात्री भी परेशान दिखे। गुरुवार को 11:40 से 15:40 और 12:40 से 18: 40 तक पॉइंट नंबर 39 व 57 आरआरआइ व यार्ड रिमॉड¨लग के लिए लगाए गए लगभग सात घंटे के ब्लॉक से जहां कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया गया। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक लगने के कारण भागलपुर जमालपुर किऊल रेलखंड होते हुए महानगर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस वे सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार पर खासा प्रभाव देखा गया। जिससे रेल यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, मॉडल स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप लगातार यार्ड रिमॉड¨लग को लेकर लगाए जा रहे ब्लॉक के बारे में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि ब्लॉक लगाकर रेलवे का तीव्र गति से कार्य किया जाता है, पर यात्री के सुविधाओं पर भी ध्यान देते हुए ब्लॉक को आधे घंटे तक नहीं लिया जा रहा है। जिससे कि परिचालन व्यवस्था ज्यादा प्रभावित ना हो सके ।

बॉक्स

ब्लॉक लगने से धीमी रही ट्रेनों की रफ्तार

- ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटा लेट

- फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटा लेट

- गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटा लेट

- विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटा लेट

- अमरनाथ भागलपुर एक्सप्रेस 6 घंटा लेट

- गया एक्सप्रेस एक घंटा लेट

- हावड़ा जमालपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस एक घंटा लेट

- एक्सप्रेस एक घंटा लेट

chat bot
आपका साथी