गलतफहमी का शिकार हो चुकी है लोजपा: विक्की

मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा कि लोजपा गलतफहमी का शिकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
गलतफहमी का शिकार हो चुकी है लोजपा: विक्की
गलतफहमी का शिकार हो चुकी है लोजपा: विक्की

मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा कि लोजपा गलतफहमी का शिकार हो चुकी है। मुंगेर के लोकप्रिय सांसद पर उंगली उठाने से पहले लोजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांक लें। छात्र जदयू नेता ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो ने परिवार को छोड़ कर कभी किसी को नेता नहीं बनने दिया। आज नीतीश कुमार की ही देन है कि चिराग जमुई से दुबारा जीते, अकेले लड़ने पर जमानत नहीं बचा पाएंगे। बिहार की जनता नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास पर विश्वास करती है और इस बार भी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनाएगी।

chat bot
आपका साथी