सड़क पर वाहन लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

मुंगेर। शहर में एक भी पार्किंग जोन नहीं होने के कारण शहर की अधिकांश सड़कें पार्किं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:12 AM (IST)
सड़क पर वाहन लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
सड़क पर वाहन लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

मुंगेर। शहर में एक भी पार्किंग जोन नहीं होने के कारण शहर की अधिकांश सड़कें पार्किंग जोन में तब्दील होकर रह गई है। गुलजार पोखर रोड, बड़ी बाजार, एक नंबर ट्रैफिक से पूरबसराय तक, नीलम सिनेमा रोड आदि जगहों पर सड़क पर ही वाहन लगा कर लोग खरीदारी करते हैं। इस कारण शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। ऐसे में अब नगर निगम प्रशासन भी इस समस्या से निपटने की तैयारी में जुट गई है।

नगर निगम प्रशासन शहर में चार स्थानों पर पार्किंग जोन बनाने की तैयारी कर रही है। पार्किंग जोन बनने के बाद नगर निगम प्रशासन और यातायात पुलिस जहां तहां वाहन लगाने वालों से जुर्माना वसूलेगी। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि मुंगेर शहरी क्षेत्र में मछली तालाब के समीप, पुलिस लाइन के समीप, नगर भवन के पूरब, दिलीप धर्मशाला के पास पार्किंग जोन बनाएगी। इसके बाद नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपना पार्किंग जोन बनना चाहिए। अगर कोई होटल संचालक अपने यहां ठहरने वाले ग्राहकों का वाहन सड़क पर पार्क कराएंगे, तो ऐसे होटल संचालक से भी जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निकाय अधिनियम के अनुसार ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी