दिलीप कुमार बने ओपन लाइन शाखा अध्यक्ष, केडी यादव सचिव

मुंगेर। रेलवे केंद्रीय संस्थान ईस्ट कॉलोनी जमालपुर में सोमवार को मेंस यूनियन ओपन लाइन शाखा क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:20 AM (IST)
दिलीप कुमार बने ओपन लाइन शाखा अध्यक्ष, केडी यादव सचिव
दिलीप कुमार बने ओपन लाइन शाखा अध्यक्ष, केडी यादव सचिव

मुंगेर। रेलवे केंद्रीय संस्थान ईस्ट कॉलोनी जमालपुर में सोमवार को मेंस यूनियन ओपन लाइन शाखा का 14 वां द्विवार्षिक अधिवेशन केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित घोष एवं उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार के देख-रेख में संपन्न हुआ। यूनियन नेता एवं रेलकर्मी से भरे केंद्रीय संस्थान के सभागार में ओपन लाइन मेंस यूनियन के शाखा पदाधिकारी की घोषणा केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने करते हुए कहा कि 14 वां द्विवार्षिक अधिवेशन के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार तथा शाखा सचिव के पद पर केडी यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सीडी प्रसाद, अध्यक्ष पीआर प्रसाद, आरके सिंह, आर पी यादव, संयुक्त सचिव एसडी मंडल, सहायक सचिव ब्रज गोपाल, एसएन सक्सेना, प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार के अलावे शाखा के कुल 41 अधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा सार्वजनिक रूप से किया गया। जिसका समर्थन सभागार में उपस्थित तमाम यूनियन नेता एवं रेल कर्मियों ने ताली बजाकर किया।

इधर केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत ने मनोनीत शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों को रेल हित, कर्मचारी हित, देश हित, यूनियन हित में काम करने का संकल्प दिलाया। वहीं मनोनीत शाखा सचिव केडी यादव ने ओपन लाइन के राम कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब तक मेरी सांस चलेगी, यूनियन एवं कर्मचारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा। मौके पर कारखाना शाखा के सचिव वीरेंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष विश्वजीत, ओमप्रकाश शाह, बहाउद्दीन, नीतू कुमारी के अलावे भागलपुर मंडल शाखा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी