महाशिवरात्रि के मौके पर पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) असरगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करने के ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:11 AM (IST)
महाशिवरात्रि के मौके पर पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के मौके पर पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) : असरगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में ओम नम: शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजायमान होने लगा। पर्व को लेकर मंदिर को रंग बिरंगे बल्बों से सजाया गया। कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने उपवास रखा। संध्या में शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना के पश्चात फलाहार किया। वहीं, प्रखंड के लदौआ के फुलेश्वरनाथ मंदिर में 48 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन किया। रामधुन को लेकर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं, चौरगांव पंचायत के मांछीडीह गांव में श्रीश्री 108 ब्रह्माशिव शक्ति मंदिर के तत्वाधान में कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। सुल्तानगंज गंगा घाट पर स्नान करने के बाद कलश माथे पर रख कर महिलाएं और कुंवरी कन्याएं चौरगांव पहुंची। इस अवसर पर मुखिया बॉबी देवी, अध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह, सचिव सत्यनारायण सिंह, प्रेमचंद पासवान, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी