नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य खड़गपुर से गिरफ्तार

- लड़ैया टांड थाना कांड संख्या 36/19 में मुंगेर पुलिस कर रही थी आशुतोष की तलाश - नक्सि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 07:40 PM (IST)
नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य खड़गपुर से गिरफ्तार
नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य खड़गपुर से गिरफ्तार

- लड़ैया टांड थाना कांड संख्या 36/19 में मुंगेर पुलिस कर रही थी आशुतोष की तलाश

- नक्सलियों को मेडिकल सहायता व पुलिस गतिविधियों की देता था जानकारी

- 3 सितंबर 19 को लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के न्यू पैसरा गांव में चल रहे नक्सलियों की बैठक के दौरान छापेमारी में पुलिस को चकमा देकर भागा था

- खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में होने की सूचना पर पुलिस तीन दिनों से कर रही थी रेकी

- मुंगेर सहित जमुई व लखीसराय जिले में चलने वाली नक्सली गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था आशुतोष

संवाद सूत्र, मुंगेर : मुंगेर सहित जमुई व लखीसराय जिले में चलने वाली नक्सली गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने वाला नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार को मुंगेर पुलिस ने शनिवार की रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी लिपी सिंह ने रविवार को इस बाबत बताया कि गिरफ्तार आशुतोष नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य था जो सगठन सदस्यों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के साथ साथ पुलिस की गतिविधियों से भी अवगत कराता था। एसपी ने बताया कि खड़गपुर में इसके होने की सूचना पर मुंगेर पुलिस बीते तीन दिनों से इसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सारी जानकारी मिलने के बाद शनिवार की रात छापेमारी दल का गठन कर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में खड़गपुर थानाध्यक्ष मिटू कुमार, लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष कमल किस्कू आदि पुलिस बल के सहयोग से आशुतोष को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि मुंगेर पुलिस को आशुतोष की तलाश लड़ैयाटांड थाना कांड संख्या 36/19 में थी। उक्त कांड के तहत बीते 3 सितंबर 19 को लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के न्यू पैसरा गांव में चल रहे नक्सलियों की बैठक की सूचना पर पुलिस ने वहां छापेमारी की थी और वहां से एक नक्सली गोरेलाल नैया को बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पहाड़ी पर पुलिस छापामारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य नक्सली भाग निकला था। पुलिस ने वहां से काफी संख्या में नक्सली साहित्य और दूसरे आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। पर्चे पोस्टर में बंदियों की रिहाई कराने तथा दूसरे नारे भी लिखे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार नक्सली गोरेलाल नैया के स्वीकारोक्ति बयान पर 19 माओवादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई थी। उन्हीं में आशुतोष कुमार भी एक सक्रिय सदस्य है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आशुतोष कुमार के खिलाफ लड़ैयाटांड़ थाना कांड संख्या 36/19 में धारा 25(1-बी) ए, 26,35 आ‌र्म्स एक्ट, 18/20/22/23 यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया कि गिरफ्तारी करने वाले पुलिस दल को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी