प्रखंड का एकमात्र खेल मैदान में नहीं बना स्टेडियम

सुध ही नहीं ली संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) प्रखंड की लगभग एक लाख की आबादी में लगभग 4

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 10:26 PM (IST)
प्रखंड का एकमात्र खेल मैदान में नहीं बना स्टेडियम
प्रखंड का एकमात्र खेल मैदान में नहीं बना स्टेडियम

सुध ही नहीं ली

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : प्रखंड की लगभग एक लाख की आबादी में लगभग 40 हजार से अधिक की आबादी दियारा में निवास करती है। वहीं, प्रखंड मुख्यालय के आसपास की आधी से अधिक आबादी मुख्यालय के निकट है। इसमें युवाओं की संख्या अधिक है, जो प्रखंड के महादेव मध्य विद्यालय के पीछे अवस्थित मैदान में खेल कर एवं दौड़ कर विभिन्न अर्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस की नौकरी हासिल कर चुके हैं। लेकिन प्रखंड के इस खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की सुध आज तक किसी ने नहीं ली है। जिसके कारण मैदान के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। 1994 में तात्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया था। लेकिन यह दिखावा ही बनकर रह गया। इसके बाद इसकी सुध किसी भी विधायक मंत्री या सांसद ने नहीं ली है। प्रखंड वासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े नेताओं के हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड तथा सभा मंच इसी मैदान में बनता है। लेकिन इसको बचाने तथा घेराबंदी के लिए कोई पहल नहीं किया जा सका। खिलाड़ी राजीव कुमार, अलाउददीन, विक्की कुमार, रंजन कुमार सहित अन्यों का कहना है कि किसी ने भी इसकी सुध आज तक नहीं ली है। लेकिन वोट के समय खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग को सभी दल के नेता जायज ठहराते हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार नेताजी आएंगे, तो हमलोग उनसे स्टेडियम निर्माण को लेकर सवाल जरूर करेंगे।

chat bot
आपका साथी