महिलाओं के नृत्य का वीडियो बनाने से मना किया, तो रोडेबाजी, तीन जख्मी

तारापुर (मुंगेर) । थाना क्षेत्र के फजेलीगंज गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:19 AM (IST)
महिलाओं के नृत्य का वीडियो बनाने से मना किया, तो रोडेबाजी, तीन जख्मी
महिलाओं के नृत्य का वीडियो बनाने से मना किया, तो रोडेबाजी, तीन जख्मी

तारापुर (मुंगेर) । थाना क्षेत्र के फजेलीगंज गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शनिवार की देर रात कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। इस बीच नवयुवक सेवा संघ फजेलीगंज के द्वारा लगातार एनाउंस किया जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति महिलाओं के नृत्य का वीडियो नहीं बनाएं। लेकिन, गांव के ही सूरज मंडल द्वारा मोबाइल से नृत्य का वीडियो बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासूनी हुई। रात में लोगों के हस्तक्षेप बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें एक पक्ष के अजय कुमार ¨बद एवं नरेश मंडल की पत्नी विमला देवी जख्मी हो गई। घायल को परिजन ने तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से विमला देवी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि अजय कुमार ¨बद को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तारापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन, खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

chat bot
आपका साथी