श्रम संसाधन मंत्री ने आइटीआइ के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 May 2017 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 09:17 PM (IST)
श्रम संसाधन मंत्री ने आइटीआइ के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
श्रम संसाधन मंत्री ने आइटीआइ के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी अनुमंडल में एक आइटीआइ केंद्र की स्थापना किया जाना भी शामिल है। उक्त बातें गुरुवार को सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने तारापुर में प्रस्तावित आइटीआइ केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द तारापुर के लोगों का एक सपना साकार होने जा रहा है। बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव एवं स्थानीय जिला पार्षद मंटु यादव ने आईटीआई बनाने के लिए यमुनागढ़ी की जमीन का सुझाव दिया था। विधानपार्षद संजय प्रसाद ने भी स्थल का भौतिक रूप से निरिक्षण किया था। अब आने वाले दस दिनों में इसका शिलान्यास कर दिया जाएगा तथा बहुत जल्द ही यहां भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि यह सुखद संयोग है कि यहां भवन निर्माण के लिए जितनी जमीन चाहिए उससे भी ज्यादा उपलब्ध है। दससे उनके विभाग से ही कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देने में सहूलियत होगी। यहां के बेरोजगार यहीं तकनिकी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे तथा यहीं पर प्रशिक्षण भी प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार मजबूती से बिहार का विकास कर रही है और चुनाव के समय जनता से किए वायदे को पूरा करने में लगी है। डेढ़ वर्ष के दौरान आईटीआई के भवन के निर्माण शुरू कर दिया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुरोध पर संवेदक को कहा कि भूमि बहुत है इसलिए शुरुआत कुछ इस तरह से करें की जमीन बची रहे। प्रस्तावित भवन की लागत 14 करोड़ है। परंतु अभी 9 करोड़ की ही निविदा हुई है। प्रस्तावित भवन तीन एकड़ से अधिक भूमि में बनेगी। मौके पर जिप सदस्य सह राजद प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, पंसस सुधीर यादव, गुड्डू चौधरी, बबलू यादव, संतोष कुमार, विशोक यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी