जदयू का सदस्यता अभियान शुरू

मुंगेर । जदयू के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर के सभी 45 वार्डों में जदयू के

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jun 2016 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jun 2016 08:24 PM (IST)
जदयू का सदस्यता अभियान शुरू

मुंगेर । जदयू के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर के सभी 45 वार्डों में जदयू के सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रीतम ¨सह ने वार्ड संख्या 26 में सदस्य बनकर अभियान की शुरूआत की। उनको वार्ड अध्यक्ष लवली देवी ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बटेश्वर ¨सह, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, प्रियरंजन मजूमदार, राजेश्वर राज, संजीव कुशवाहा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान में मुंगेर नगर सबसे अधिक सदस्य बनाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद ¨सह ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। यह सदस्यता अभियान आगामी 30 जून तक चलाया जाएगा। आज पूरे जिले में कुल 1588 लोगों को सक्रिय सदस्य तथा 39700 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया गया। मौके पर निर्मल पोद्दार, राजेंद्र मंडल, उदय, राजू नेता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी