बाढ़ राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया पल्स पोलियो का बहिष्कार

मुंगेर । प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मंझगांय डीह के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत नहीं मिलने पर

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 09:00 PM (IST)
बाढ़ राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया पल्स पोलियो का बहिष्कार

मुंगेर । प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मंझगांय डीह के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत नहीं मिलने पर सोमवार को पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया। ग्रामीण रामरेखा यादव, पप्पू यादव, सुधीर ठाकुर, चंद्र पंडित, दिनेश पंडित, विलास यादव, प्रसादी पंडित, किशोर यादव, मनोरमा देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, लाछो देवी ने बताया कि बाढ़ से हमलोग अबतक बेहाल हैं। वहीं राहत के नाम पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध सरकारी सहायता अब तक हम पीड़ितों को नहीं मिल पाया है। गांव की सडक काफी जर्जर रहने के कारण आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। बाढ़ और बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव बना हुआ है। इससे बीमारी की आशंका बनी हुई है और कई लोग बीमार भी है। इसलिए हमलोगों ने पल्स पोलियो का बहिष्कार कर अपने बच्चों को दवा नहीं पिलाने दे रहे है। जब हमारी कोई बात पदाधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो हमलोग भी सरकारी अभियान का बहिष्कार कर रहे हैं।

करीब लगभग ढाई घंटे तक टीम के सुपरवाईजर व पोलियो कर्मी द्वारा काफी मान मनोव्वल के बाद ग्रामीण अपने बच्चे को दवा पिलाने को राजी हुए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एल बी गुप्ता ने कहा कि पोलियो कर्मियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाकर बहिष्कार खत्म करवाया गया। मंझगांयडीह के सभी बच्चों को दवा पिला दी गई है।

chat bot
आपका साथी