प्रभु यीशू के जीवन को आत्मसात करने का ईसाईयों ने लिया संकल्प

मुंगेर। संत जोसेफ चर्च परिसर में शनिवार को बाईबिल उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 09:45 PM (IST)
प्रभु यीशू के जीवन को आत्मसात करने का ईसाईयों ने लिया संकल्प
प्रभु यीशू के जीवन को आत्मसात करने का ईसाईयों ने लिया संकल्प

मुंगेर। संत जोसेफ चर्च परिसर में शनिवार को बाईबिल उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई समुदाय ने बाईबिल में लिखे प्रभु यीशू के जीवनी को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बाईबिल उत्सव कार्यक्रम का उद्धाटन कर फादर विलियम डिसुजा, फादर राकेश रोशन, फादर कुलदीप, फादर सत्यप्रकाश, फादर जोकीम, फादर भाग्यराज ने संयुक्त रूप से किया। बाईबिल उत्सव में मोकामा, जमालपुर, मुंगेर, धरहरा, बसौनी, बरियारपुर से आए दर्जनों बच्चों ने प्रभु यीशू पर आधारित एकांकी नृत्य, संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। वही बाईबिल उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए फादर विलियम डिसूजा ने कहा कि बाईबिल के बारे में जाने और इसके महत्व को जन मानस के बीच फैलाएं। साथ ही प्रभु यीशू के बारे में जो बाईबिल में लिखा है। फादर ने उपस्थित लोगों को प्रभु यीशू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।

chat bot
आपका साथी