नशे में धुत युवाओं ने किया विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Thu, 12 Jul 2012 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 12 Jul 2012 06:34 PM (IST)
नशे में धुत युवाओं ने किया 
विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

मुंगेर, निज संवाददाता : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय सीताकुंड में बीते दिनों नशे में धुत युवाओं ने विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

युवाओं ने विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के करने बाद अपनी पहचान छुपाने की नियत से महिला की पीट-पीट कर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े रवि कुमार सिंह से जब पूछताछ की गई तो मिली जानकारी से सभी हैरत में पड़ गए।

इस बाबत थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि घटना के दिन हत्याकांड में शामिल सभी चारों युवाओं ने जमकर शराब पी। उसके बाद बारिश शुरु होने पर सभी विद्यालय जा पहुंचे। जहां विक्षिप्त महिला सोई हुई थी। विक्षिप्त महिला को देखते ही शराब के नशे में धुत युवा हैवान बन गए। युवाओं ने पहले विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान महिला का अत्यधिक रक्तश्राव होने पर भयभीत चारों युवाओं ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवाओं ने महिला के शव को गायब करने का भी प्रयास किया। लेकिन, इसमें वे सफल नहीं हो सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर व कपड़े में लगे खून को चारों युवकों ने विद्यालय परिसर में ही लगे समरसेबल पर साफ किया। किंतु ग्रामीणों ने युवाओं को खून से सने वस्त्रों को साफ करते देख लिया। किंतु युवकों की अपराधी प्रवृत्ति के कारण किसी ने भी पुलिस को कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना में शामिल मुकेश कुमार ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकेश को बाहर भागने के लिए चंदा करके कुछेक सफेदपोशों ने राशि दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों को सहयोग देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी