गेड़ा पहाड़ से छह किलो गांजा बरामद

मुंगेर। मुफस्सिल पुलिस ने गेड़ा पहाड़ मुहल्ले में छापेमारी कर छह किलो ग्रांजा बरामद किया है। छापेमारी

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 10:31 PM (IST)
गेड़ा पहाड़ से छह किलो गांजा बरामद

मुंगेर। मुफस्सिल पुलिस ने गेड़ा पहाड़ मुहल्ले में छापेमारी कर छह किलो ग्रांजा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही मकान मालिक सह गांजा के अवैध विक्रेता फेकन मंडल पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार गुरूवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गेड़ा पहाड़ निवासी फेकन गांजे की अवैध तस्करी सह बिक्री में लिप्त है। जानकारी होते ही पुलिस ने उसके घर पर दविश दी। हालांकि पुलिस को देखते ही फेकन फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने तलाशी के दौरान गांजे की एक पैकेट बरामद की। बरामद गांजे की खुले बाजार में कीमत डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी