ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड एवं कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंगरे। प्रखंड में ठंड एवं कोहरे ने दस्तक दे दी है। ठंड एवं कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ल

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 10:08 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड एवं कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंगरे। प्रखंड में ठंड एवं कोहरे ने दस्तक दे दी है। ठंड एवं कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग काम पर जाने के बजाय आग सेंकना पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव लगाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। खेतों में पटवन एवं निकाई-गुड़ाई का काम चलने के कारण किसान एवं मजदूरों को भयानक ठंड में भी काम करने को बाध्य होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार ठंड जल्दी आ गई है। इसलिए ठंड के ज्यादा दिनों तक चलने की संभावना है। कुहासे के कारण घना धुंध छाया हुआ है। इस कारण वाहनों की गति धीमी होकर रह गई है। वाहन हेड एवं टेल लाइट जलाकर चल रहे हैं, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। ठंड में बच्चों को ठिठुरते हुए विद्यालय जाना पड़ रहा है। दिन के बारह बजे के पहले लोगों को सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो रहे है। ठंड ने अलाव के समीप अमीरों गरीबों का भेद मिटा दिया है तथा लोग अलाव को देखते ही सब काम छोड़कर आग सेंकने लगते हैं। खेतों में काम पर जा रहे मजदूर घनश्याम मंडल, रोहन ¨सह, ¨वदेश्वरी मंडल, जावों मांझी आदि ने बताया कि ठंड में खेतों में काम करना उनकी मजबूरी है। अगर काम नहीं करेंगें तो दो जून की रोटी नहीं मिल पाएगी। हर साल ठंड में यही हाल रहता है। दियारा में ज्यादा ठंड लगने पर आग जलाकर शरीर को गर्मी देते हैं। इससे काम करने में दिक्कत नहीं आती है।

chat bot
आपका साथी