भीषण गर्मी से युवक की गई जान

संवाद सूत्र, रतनपुर (मुंगेर) : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व चल रहे लू से लोगों का जीना मुहाल हो गय

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 11:25 PM (IST)
भीषण गर्मी से युवक की गई जान

संवाद सूत्र, रतनपुर (मुंगेर) : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व चल रहे लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसी क्रम में नौवागढ़ी बजरंगवली निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार की लू लगने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक के परिजन हरिजन कल्याण टोला के बीएलओ शिक्षक अरविंद पासवान ने बताया कि मृतक राष्ट्रीय पशु अस्पताल नौवागढ़ी में गोपाल मित्र था। इसे कई सालों से पैसे नहीं मिल पाए थे। मृतक रविवार को पशु अस्पताल चड़ौन में गाय के इलाज के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में वो वहा बेहोश हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार पुत्री क्रमश: 12 साल की राखी, 10 साल की माधुरी, सात साल की शिवानी व छह साल की प्रगति के साथ दो पुत्र पांच साल का सूरज व दो साल के आयुष को अपनी पत्नी क्रांति देवी के भरोसे छोड़ गया। मृतक के आकस्मिक मौत से परिजनों पर जैसे पहाड़ टूट गया है। परिजन का शव को देखकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक अत्यन्त ही गरीब था। किसी तरह अपना अपने परिवार को चला रहा था। पत्‍‌नी के सामने जैसे पहाड़ टूट गया है।

chat bot
आपका साथी