पढ़ाई के साथ साथ सास्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चें ले दिलचस्पी: प्रसाद

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नगर के गांधी पुल के समीप स्थित हेब्रोन मिशन स्कुल के परिसर में

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 08:54 PM (IST)
पढ़ाई के साथ साथ सास्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चें ले दिलचस्पी: प्रसाद

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नगर के गांधी पुल के समीप स्थित हेब्रोन मिशन स्कुल के परिसर में बुधवार को विद्यालय का वार्षिक कला सास्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य पीसी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को कला व सास्कृतिक क्षेत्रों में भी भागीदारी निभानी चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इससे पुर्व बच्चों द्वारा फैंसी ड्ेस, भाव नृत्य, समुह नृत्य, भाषण, नाटक, आदि की प्रस्तुती की गयी। निर्णायक मंड़ली में चार्ली, ड़ॉ ब्रजबिहारी प्रसाद, दुर्गेश सिंह थे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्रजेश बिहारी प्रसाद, नेहा कुमारी, तमन्ना, बुसरा, अनु प्रसाद, शिशिर झा, अलेक्जेन्ड़र, सोनम, दीपक आदि समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका के अलावे अभिभावक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी