आम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे सुनील

जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी: प्रखंड कार्यालय में शनिवार देर संध्या प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार सि

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 10:32 PM (IST)
आम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे सुनील

जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी: प्रखंड कार्यालय में शनिवार देर संध्या प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में दर्जनों कर्मचारी व विकास मित्र उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रसार पदाधिकारी को सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रसार पदाधिकारी के रूप में लगातार सात वर्षो तक सुनील कुमार सिंह अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करते रहे हैं। अपनी कार्यशैली की वजह से सुनील लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए। इधर प्रसार पदाधिकारी को विकास मित्र के संघ के द्वारा भी विदाई दी गई। जिला समन्वयक अशोक दास ने कहा कि कभी हम लोगों को कर्मचारी नहीं समझा, हमेशा भाई समझा क्षेत्र में कैसे कार्य किया जाए। इसकी जानकारी देते रहे। मौके पर पंचायती राज्य पदाधिकारी गौतम भारती, नाजिर सुन्द्रम्, सहित विकास मित्र प्रतिमा कुमारी, बिमला, कान्ता, अन्नपूर्णा, शिवानी, किरण, रानी, सुनीता, पूनम, बुलबुल, करण कुमार राउत, बिनोद, प्रेम, प्रदीप, संजय, अजय, राजेश, शम्भु, सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी