मानसून सक्रिय, वर्षा से किसानों को फायदा

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jul 2014 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jul 2014 05:54 PM (IST)
मानसून सक्रिय, वर्षा से किसानों को फायदा

तारापुर (मुंगेर), संवाद सूत्र : मंगलवार की शाम से एक बार फिर क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। लगातार थोड़े-थोड़े अंतराल पर मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश होने से किसान धान की रोपनी करने में जुट गए है। सिंचाई के साधन बदुआ डैम में लगातार जल भरता जा रहा है। डैम से अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिस कारण उसमें जल भंडार बढ़ता जा रहा है। डैम में पानी रोपनी कार्य हेतु नहरों में पानी 25 जुलाई से छोड़ा जाएगा। अभी डैम में जल का स्तर 416.9 फीट का है यानि 5.3 फीट वह खतरा के निशान से नीचे है। क्षेत्र में अगात बिचड़ा गिराने वाले प्रगतिशील किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दिया है। हो रही बारिश वैसे किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है तो बाद में नीची जमीन में बिचड़ा बोने वाले किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है। कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि इसी प्रकार की बारिश अगर चार-पांच दिनों तक होती रहे, जिसके पूरे आसार बने हुए हैं तो क्षेत्र में धान की फसल का पैदा होना तय है, जो सुखद एहसास होगा। वर्षा से किसानों को फायदा ही पहुंच रहा है। बारिश से दिन में चलने वाले कावरियों को अच्छा लग रहा है। वे बाबा मंत्र का जाप करते तल्लीनता से डगर को मजे से नापते जा रहे हैं तथा थकान का कम अनुभव कर रहे हैं। वे विश्राम के लिए च्यादा अंतराल पर रुकते नजर आए।

chat bot
आपका साथी