दो हजार बोतल शराब जब्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार

मधुबनी। अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कुल 2079 बोतल शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसमें स्थानीय लोगों को भी भूमिका रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 11:41 PM (IST)
दो हजार बोतल शराब जब्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार
दो हजार बोतल शराब जब्त, चार धंधेबाज गिरफ्तार

मधुबनी। अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कुल 2079 बोतल शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसमें स्थानीय लोगों को भी भूमिका रही। थाना क्षेत्र के हाट परसा गांव के लोगों ने शनिवार देर रात एक चार पहिया वाहन में 1950 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। धंधेबाजों की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरौन निवासी शंभू कुमार, देवधा थाना क्षेत्र के आमा टोल उसराही निवासी अखिलेश कुमार सहनी व मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी मन्नू कुमार चौधरी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार सभी नेपाल से चार पहिया वाहन में शराब लोड कर हाट परसा गांव के रास्ते जा रहे थे। गांव के चौक पर मौजूद ग्रामीणों ने शंका होने पर वाहन को रोक लिया। इसमें शराब के साथ तस्करों को देख ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

वहीं खिरहर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 129 बोतल शराब व दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम खिरहर गांव के बच्चा मौसी पोखर के नजदीक 74 बोतल शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। हालांकि, एक धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मनपौर गांव निवासी विजय यादव के रूप में की गई है। फरार तस्कर की पहचान खिरहर गांव निवासी अजय ठाकुर के रूप में बताया गया है। वहीं पुलिस ने रविवार की दोपहर खिरहर बाजार से 55 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि पहली कार्रवाई में गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी