विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए शहरी क्षेत्र की सफाई के लिए ट्रैक्टर व टीपर चालकों की होगी बहाली

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:48 PM (IST)

मधुबनी । नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।

नए शहरी क्षेत्र की सफाई के लिए ट्रैक्टर व टीपर चालकों की होगी बहाली
नए शहरी क्षेत्र की सफाई के लिए ट्रैक्टर व टीपर चालकों की होगी बहाली

मधुबनी । नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में नगर निगम के विस्तारित शहरी क्षेत्र में सफाई के कार्य के लिए ट्रैक्टर एवं टीपर चालक की बहाली आउटसोर्सिंग एजेंसी से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विवाह भवन का टेंडर के लिए विज्ञापन निकालने का निर्णय लेते हुए निविदा में उच्चतम डाक पर बंदोबस्त करने की सहमति प्रदान की गई। वहीं, बोर्ड द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुरूप समाज के कमजोर वर्ग को सुरक्षित जमा राशि के अनुसार एनआईटी में डालने का निर्णय लिया गया। बैठक में उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों के निष्पादन के लिए प्रतिनियुक्त अधिवक्ता को अधिकृत करने के लिए उच्च न्यायालय को पत्र देने की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, वर्तमान में कार्यरत सफाई एजेंसी द्वारा उपयोग में लाए जा रहे सफाई उपकरण का सत्यापन कार्यादेश एवं एनआइटी के अनुसार करने के लिए मुख्य पार्षद एवं उप नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया। हालांकि, दो पार्षद मनीष कुमार सिंह व उमेश प्रसाद ने इसके लिए सफाई एजेंसी को नगर आयुक्त द्वारा दो-दो पत्र दिए जाने के बाद अब तक सत्यापन नहीं कराए जाने पर खेद प्रकट किया गया। बैठक में लंबित वादों की सुनवाई के लिए 23 जनवरी 2021 को सशक्त स्थाई समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए विधि विभाग द्वारा निर्धारित दर की स्वीकृति की पहल की सहमति प्रदान की गई। बैठक में पार्षदों द्वारा प्राप्त आवेदन में उल्लेखित योजनाओं की स्वीकृति देने तथा क्रियान्वयन के लिए राशि उपलब्ध के लिए अग्रसर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। वहीं, विवाह भवन के लिए जमा राशि की वापसी के लिए नगर आयुक्त को कार्रवाई करने हेतु अधिकृत किया गया। नगर निगम के पालिका बाजार का खाली एक कमरा आवंटन करने के लिए सुरक्षित जमा राशि एक लाख रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप मुख्य पार्षद वारिस अंसारी, नगर आयुक्त राकेश कुमार, उप नगर आयुक्त अरुण कुमार, समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह, सुनीता देवी, उमेश प्रसाद ने हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।