राम मंदिर निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ

सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का रास्ता साफ हो गया है। देश के इतिहास के एक ऐसे मुद्दे का पटाक्षेप हो गया। सदियों से देश के लिए यह विवाद बना हुआ था। उक्त बातें समाजसेवी सह दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट रामनगर के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:15 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ
राम मंदिर निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ

मधुबनी । सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का रास्ता साफ हो गया है। देश के इतिहास के एक ऐसे मुद्दे का पटाक्षेप हो गया। सदियों से देश के लिए यह विवाद बना हुआ था। उक्त बातें समाजसेवी सह दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट रामनगर के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बात की बेहद खुशी है कि अब यह मुद्दा इतिहास का हिस्सा हो गया। अब बहुप्रतीक्षित भगवान श्रीराम का एक भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस भूभाग की सांस्कृतिक पहचान और आत्मिक विरासत भगवान श्रीराम हैं। वे करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। खुशी इस बात की है कि अब समस्त देशवासी सांस्कृतिक एवं धार्मिकता प्रश्नों से परे होकर सोच सकेंगे एवं सरकार राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर ईमानदारी से आगे बढ़ सकेंगे।

chat bot
आपका साथी