पिपराघाट में शिवभक्तों की आस्था छलकी

सावन माह के तीसरे सोमवारी पर आध्यात्मिक ²ष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण कमला बलान एवं सोनी नदी के तट पिपराघाट में शिव भक्तों का आस्था पल-पल छलकते दिखा।

By Edited By: Publish:Mon, 08 Aug 2016 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2016 10:53 PM (IST)
पिपराघाट में शिवभक्तों की आस्था छलकी

मधुबनी। सावन माह के तीसरे सोमवारी पर आध्यात्मिक ²ष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण कमला बलान एवं सोनी नदी के तट पिपराघाट में शिव भक्तों का आस्था पल-पल छलकते दिखा। रविवार देर शाम से ही जल बोझने के लिए यहां कांवरियों का जत्था आना प्रारंभ हो गया। आधी रात से जल बोझकर विभिन्न शिवालयों की ओर ये कूच करने लगे। सोमवार दोपहर तक सघन आध्यात्मिक वातावरण का यह सुखद पल देखते ही बनता था। एकादश रूद्र महादेव मंगरौनी, मुक्तेश्वर, मदनेश्वर, तिरहुता, गरीबनाथ, खोजपुर, घोंघौर, महेशवाड़ा आदि शिवालयों पर जलाभिषेक की सूचना है। इधर, विष्णु बरूआर में भी कांवरियों एवं दंड प्रणामी बम द्वारा जयनगर से जल बोझकर जलाभिषेक किया गया। बाबूबरही में महादेव मंदिर में शिवभक्तों द्वारा शिवचर्चा का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी