प्राण प्रतिष्ठा को निकली शोभा यात्रा

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के वार्ड छह में साईं नगर में बुधवार से छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:17 AM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा को निकली शोभा यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा को निकली शोभा यात्रा

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के वार्ड छह में साईं नगर में बुधवार से छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। श्री साईं भगवान, भगवान शनिदेव समेत अन्य देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। श्री साईं सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम में पहले दिन पालकी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा से पूर्व शिरडी से आए साईं कथा वाचक व्यास अरविंद महराज द्वारा विधि विधान से साईं की पालकी की पूजा-अर्चना की गई। पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शहर की महिलाएं, पुरुषों एवं युवक, युवतियों ने भाग लिया। पालकी शोभा यात्रा से पूर्व महिलाओं व कन्याओं ने पवित्र कमला नदी में जल बोझकर मंदिर में कलश स्थापित की। समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, सचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता सदस्य अशोक गुप्ता, गौड़ीशंकर छपड़िया, राजेश गुप्ता, रंजीत पासवान समेत अन्य शहरवासी के नेतृत्व में छह दिवसीय श्री साईं महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नव निर्मित साईं मंदिर को आकर्षक पंडाल से सजाया गया है। पांच दिवसीय वैदिक पूजन के बाद 18 नवंबर को भगवान श्री साईं महराज, शनिदेव की प्रतिमा का विविध विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शिरडी से आये साईं कथा वाचक अरविन्द महराज द्वारा साई कथा का प्रवचन किया जाएगा। इस अवसर पर विविध स्तरों पर भक्ति संगीत समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी